Monday, January 11, 2016

Aaj phir tere khyal

आज फिर तेरे ख्याल उलझाए जा रहे है,
पुरसुकून झील मे संग गिराए जा रहे है!

लाज़ि़म है कुछ लफ्ज़ कागज़ पर उतरे ,
ज़हन में तो ये तूफान मचाए जा रहे हैं !

कह ना सके उनसे हम अपने दिल की बात,
बज़ाहिर वो हमसे दूर जाए जा रहे हैं !

सोचा था वक्त के साथ भर जाएगें ये जख्म ,
वक्त के साथ मगर ये और गहराए जा रहे हैं !!

Sunday, January 10, 2016

"Na kisi ki aankh ka nur hun na kisi ke dil ka qarar hun"


Kapil Jain's Understanding & Translation of
"Na kisi ki aankh ka nur hun na kisi ke dil ka qarar hun"

Till recently, It was in belief that this immortal Ghazal's was penned by Last Mughal Emperor "Bahadur Shah Zafar" when he was in exile in Rangoon died under house arrest in British custody,
Each word goes with the situation of last emperor,

But As per legendary poet Javed Akhtar claimed that he found the original handwritten manuscript
by his Great Grand Father
"Muztar Khairabadi" 1865 - 1927, therefore now this Ghazal's credit goes to "Muztar Khairabadi"

_________________________________

मुज़्तर ख़ैराबादी कृत

न किसी की आँख का नूर हूँ,
न किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम न आ सके,
मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ

मै नहीं हूँ नगमा-ऐ-जाँ-फ़िजा,
मुझे सुन के कोई करेगा क्या
मै बड़े बिरोग की हूँ सदां
मै बड़े दुखी की पुकार हूँ

न मैं 'मुज़्तर' उन का हबीब हूँ,
न मै 'मुज़्तर' उन का रक़ीब हूँ
जो बिगड़ गया वो नसीब हूँ,
जो उजड़ गया वो दयार हूँ

मेरा रंग रूप बिगड़ गया,
मेरा यार मुझसे बिछड़ गया
जो चमन ख़िज़ां से उजड़ गया,
मैं उसी की फ़स्ल-ए-बहार हूँ

पए-फ़ातेहा कोई आये क्यूँ,
कोई चार फूल चढ़ाये क्यूँ
कोई आ के शम्मा जलाये क्यूँ,
मैं वो बेकसी का मज़ार हूँ

न किसी की आँख का नूर हूँ,
न किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम न आ सके,
मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ

_________________________________

न किसी की आँख का नूर हूँ,
न किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम न आ सके,
मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ

नूर :  aura, bright, light, luster
करार : peace, tranquility, satisfaction
मुश्त : handful
गुबार : dust
मुश्त-ए-ग़ुबार : handful of dust

I can't generate luster in anyone's eye,
I can't generate satisfaction or peace in anyone's heart,
I can't be useful to anyone,
I am as useless as a handful of dust.

________________________________

मै नहीं हूँ नगमा-ऐ-जाँ-फ़िजा,
मुझे सुन के कोई करेगा क्या
मै बड़े बिरोग की हूँ सदां
मै बड़े दुखी की पुकार हूँ

नगमा : song
जाँ : beloved
फ़िजा : season
नगमा-ऐ-जाँ-फ़िजा : favorite song of beloved of relevant season, like Bird Papiha Sings before Rains.

बिरोग : sickness
सदां : shout
दुखी : sad
पुकार : distress call

I am not a pleasant song sung by beloved  to enjoy a season that's why no point to listen to me, I am a distress call by a chronic patient.

________________________________

न मैं 'मुज़्तर' उन का हबीब हूँ,
न मै 'मुज़्तर' उन का रक़ीब हूँ
जो बिगड़ गया वो नसीब हूँ,
जो उजड़ गया वो दयार हूँ

'मुज़्तर' : poet's name, reference
हबीब : Beloved, Sweetheart, Friend
रकीब : Rival, Competitor, Opponent
बिगड़ : Bad, Spoilt
नसीब : Destiny, Fortune, Fate
उजड : uprooted, destroyed
दयार : Residence, house

I am no more their beloved or favorite,
I am no more their rival,
I am now a spoiled destiny,
I am now a house in ruins,
Or
I have no place in their life in any sense.
________________________________

मेरा रंग रूप बिगड़ गया,
मेरा यार मुझसे बिछड़ गया
जो चमन ख़िज़ां से उजड़ गया,
मैं उसी की फ़स्ल-ए-बहार हूँ

रंग : complexion
रूप : features
बिगड़ : spoiled
यार : beloved
बिछड़ : separated
चमन : flourishing garden
ख़िज़ां : autumn, decay, old age
उजड़ : uprooted, destroyed
फ़स्ल : crop
बहार : spring
फ़स्ल-ए-बहार : spring time crop, flowers crop

I have lost all my complexion,
I have lost my beloved,
Like a flourishing garden uprooted by decay / autumn,
Before this destruction,
I was the full flooded crop of flowers.

________________________________

पए-फ़ातेहा कोई आये क्यूँ,
कोई चार फूल चढ़ाये क्यूँ
कोई आ के शम्मा जलाये क्यूँ,
मैं वो बेकसी का मज़ार हूँ

पए : pa.e : towards
फ़ातेहा : prayers made on grave
शम्मा : candle
बेकसी : helplessness, loneliness, destitution
मज़ार : shrine, tomb, mausoleum, grave

Why anyone come to make a prayer,
Why any flowers offered,
To lit a candle,
Because I am a symbol of destitution like a grave in ruins.
________________________________

न किसी की आँख का नूर हूँ,
न किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम न आ सके,
मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ
________________________________

https://rekhta.org/ghazals/na-kisii-kii-aankh-kaa-nuur-huun-na-kisii-ke-dil-kaa-qaraar-huun-muztar-khairabadi-ghazals

https://rekhta.org/ghazals/na-kisii-kii-aankh-kaa-nuur-huun-na-kisii-ke-dil-kaa-qaraar-huun-muztar-khairabadi-ghazals?lang=Hi

Wednesday, January 6, 2016

"Silsile Tode Gaya Vo Sabhi Jaate Jaate"

Kapil Jain's Understanding & Translation of Ahmed Faraz Ghazal,
"Silsile Tode Gaya Vo Sabhi Jaate Jaate"

सिलसिले तोड़ गया वो सभी जाते जाते,
वर्ना इतने तो मरासिम थे के आते जाते..

शिक़वा-ऐ-ज़ुल्मत-ऐ-शब् से तो कही बेहतर था,
अपने हिस्से की तो कोई शमाँ जलाते जाते..

कितना आसां था तेरे हिज़्र में मरना जानाँ,
फिर भी एक ऊम्र लगी जाँ से जाते जाते..

जश्न-ऐ-मक़तल ही ना बरपा हुआ वर्ना हम भी,
पा-ब-जौलाँ ही सही नाचते गाते जाते..

उसकी वो जाने उसे पास-ऐ-वफ़ा था के न था,
तुम “फ़राज़“ अपनी तरफ से तो निभाते जाते..

सिलसिले तोड़ गया वो सभी जाते जाते,
वर्ना इतने तो मरासिम थे के आते जाते..

______________________________

सिलसिले तोड़ गया वो सभी जाते जाते,
वर्ना इतने तो मरासिम थे के आते जाते..

मरासिम :  Relations, Customs, Rules

Beloved has broken all connection before going, despite our relationship was strong enough to have mutual respect & connection even after disconnection but in vain.
______________________________

शिक़वा-ऐ-ज़ुल्मत-ऐ-शब् से तो कही बेहतर था,
अपने हिस्से की तो कोई शमाँ जलाते जाते..

शिक़वा : Complaint
ज़ुल्मत :  Darkness
शब्  :     Night
शिक़वा-ऐ-ज़ुल्मत-ऐ-शब : Complaint of darkness of night,
शमाँ :     Candle

In each relationship, each one has to do their part of duties fulfillment, if one party only do the complaint (here as a metaphor "Complaint of darkness of night"), instead one can make an effort ( here metaphor  "to make some light by lit a candle") to make relationship healthy.
______________________________

कितना आसां था तेरे हिज़्र में मरना जानाँ,
फिर भी एक ऊम्र लगी जाँ से जाते जाते..

आसां : Easy
हिज़्र  : Separation
मरना : To Die
जानाँ : Beloved
ऊम्र : Age
जाँ : Life ( here refer Beloved = Life)

Oh my dear beloved, it was so easy to die in your separation, but it took an age to detach from your memories.

______________________________

जश्न-ऐ-मक़तल ही ना बरपा हुआ वर्ना हम भी,
पा-ब-जौलाँ ही सही नाचते गाते जाते..

जश्न : Celebration
मक़तल : Place of Murder, Execution, Killing
जश्न-ऐ-मक़तल : Celebration of killing at Site
बरपा : Start
पा : feet
जौलाँ : chained
पा-ब-जौलाँ : Chained Feet

Very Difficult to Explain :
Please reply if better understand.

It's a satire or explanation of separation,
i.e.
On pending Drama was to celebration the Murder at the Murder Site, which didn't happened, else if would have dance in the ecstasy (Metaphor Chained feet) of separation.
______________________________

उसकी वो जाने उसे पास-ऐ-वफ़ा था के न था,
तुम “फ़राज़“ अपनी तरफ से तो निभाते जाते..

पास : Consideration, Respect, Regard
वफ़ा : faithful, Fidelity, ( here love )
पास-ऐ-वफ़ा : Respect for mutual faith
“फ़राज़" : Poet Name Ahmed Faraz

______________________________

सिलसिले तोड़ गया वो सभी जाते जाते,
वर्ना इतने तो मरासिम थे के आते जाते..
______________________________

https://rekhta.org/ghazals/silsile-tod-gayaa-vo-sabhii-jaate-jaate-ahmad-faraz-ghazals

Friday, December 18, 2015

”Ku Ba Ku Phail Gayi Baat Shanasai ki"

Kapil Jain's :
Translation & Understanding of Parveen Shakir's
”Ku Ba Ku Phail Gayi Baat Shanasai ki"

कू-ब-कू फैल गई बात शनासाई की
उस ने ख़ुश्बू की तरह मेरी पज़ीराई की

कैसे कह दूँ के मुझे छोड़ दिया है उसने
बात तो सच है मगर बात है रुस्वाई की

तेरा पहलू तेरे दिल की तरह आबाद रहे
तुझ पे गुज़रे ना क़यामत शबे-तन्हाई की

वो कहीं भी गया लौटा तो मेरे पास आया
बस यही बात है अच्छी मेरे हरजाई की

उसने जलती हुई पेशानी पे जब हाथ रखा
रूह तक आ गई तासीर मसीहाई की

अब भी बरसातों की रातों में बदन टूटता है
जाग उठती है अजब ख्वाईशें अँगड़ाई की
     
                            .......परवीन शाक़िर

--------------------------------------

कू-ब-कू फैल गई बात शनासाई की
उस ने ख़ुश्बू की तरह मेरी पज़ीराई की

कू-ब-कू : सारी दिशाओं में
शनासाई : परिचय होना
पज़ीराई : स्वीकृति

भावार्थः
जैसे एक परिचय की बात , गली मौहल्ले में फैल जाना,
जिससे बहुत बदनामी का अंदेशा हो ,
इसके विपरीत , इस बात का ऐसे स्वागत हो ,
जैसे एक ख़ुश्बू ख़ुशी देती है

--------------------------------------

कैसे कह दूँ के, मुझे छोड़ दिया है उसने
बात तो सच है , मगर बात है रुस्वाई की

रुस्वाई : बदनामी अपमान अनादर

भावार्थः
सच तो है की उसने छोड़ दिया उसको ,
पर बदनामी के डर से यह बात बताने की नहीं है

--------------------------------------

तेरा पहलू तेरे दिल की तरह आबाद रहे
तुझ पे गुज़रे ना क़यामत शबे-तन्हाई की

तेरा पहलू : तेरा सोचना , तेरा हाल , your version
आबाद : बसा हुआ , inhabited
क़यामत : day of final judgment by god
शबे-तन्हाई : night of loneliness

भावार्थः
यह मेरी दुआ है की
तेरी सोच तेरा हाल , तेरे दिल की तरह ही आबाद रहे ,
और उसको कभी भी अकेलेपन से बोझिल रात ,
जहाँ एक एक पल मौत के आख़री लम्हें की तरह तकलीफ़ देय हो , कभी न गुज़ारनी पड़े ,
जैसी मैने गुजारी है

या

हम पे जो भी गुजरे
तुम हर तरह से ठीक रहो

--------------------------------------

वो कहीं भी गया लौटा तो मेरे पास आया
बस यही बात है अच्छी मेरे हरजाई की

हरजाई : आवारा , Vagabond

भावार्थः
वो बेवफ़ा , मुझे छोड़ कर , दुनिया मे कहीं गया
पर जब आया तो मेरे ही पास आया ,
बस यही बात मुझे अच्छी लगती है

या

आपकी मोहब्बत इतनी ज्यादा अंधी है की वो कुछ भी करे , आप फिर भी उसमे सिर्फ अच्छाई ही तलाशते रहते है।

--------------------------------------

उसने जलती हुई पेशानी पे जब हाथ रखा
रूह तक आ गई तासीर मसीहाई की

जलती : feverish or burning
पेशानी : माथा : forehead
रूह : soul : आत्मा
तासीर : प्रभाव : influence
मसीहाई : मसीहा : healer : great touch

भावार्थः
"उसने" जिसका दिल को इंतज़ार था , जब मेरे जलते हुए माथे पर अपना हाथ रखा ( उदाहरणतः बुख़ार से तपते हुए माथे पर ) ,
आत्मा ने उस स्पर्श मे मसीहा वाली आत्मीयता का अहसास किया ।

--------------------------------------

अब भी बरसातों की रातों में बदन टूटता है
जाग उठती है अजब ख्वाईशें अँगड़ाई की
    
भावार्थः help yourself

--------------------------------------

Original Source :
कू-ब-कू फैल गई बात शनासाई की
https://rekhta.org/ghazals/kuu-ba-kuu-phail-gaii-baat-shanaasaaii-kii-parveen-shakir-ghazals?lang=Hi

--------------------------------------

https://youtu.be/HEDe52fExq8

Tuesday, December 15, 2015

Kapil's : Understanding of Electricity Billing Computation 2015-2016 for Domestic like Sector-44.


Date: December 15, 2015
Respected Residents Sector-44,
Subject: Understanding of Electricity Billing Computation 2015-2016 
for Domestic like Sector-44.
Jai Hind,
Below, Two Screen Shots of Relevant Portions of Power Tariff Applicable for Sector-44, Noida as power supplier is PVVNL. ,

A: Example:
Let’s assume our December 2015 meter reading is
KWH: 2967
KVAH: 3037
Sanctioned Load: 14 KW

B: “Electricity Charges” in Billing Details Colum
0-150 KWH/month @4.40 = Rs.660.00
151-300 KWH/month @4.95 = Rs.742.50
301-500 KWH/month @5.60 = Rs. 1120.00
501-2967 KWH/month @6.20 = Rs. 15295.40
Total For 2967 KWH/month is = Rs. 17817.90

C: “Fixed/Demand Charges” in Billing Details Colum
Sectioned Load in this case = 14KW x (Rs. 90.00 /KW/Month) = Rs. 1260.00
Note: If Electricity Drawn is more that section load i.e. 15.6KW in any month then 15.6 x 90.00 = Rs. 1404.00

D:      B+C = D  
Means Rs. 17817.90 + Rs. 1260.00 = Rs. 19077.90

E: “Electricity Duty” in Billing Details.
This is 5% of D   , Which is Rs. 19077.90 x5/100 = Rs. 953.89

F: Regulatory Surcharge 1 
This is 2.84% of D, Which is Rs. 19077.90 X 2.84/100 = Rs. 541.81

G:  Regulator Surcharge 2 (Newly added burden on Consumers in 2015-2016)
This is 4.28% of D, Which is Rs. 19077.90 X 4.28/100 = Rs. 816.53

H:  “Current Payable” = B+C+E+F+G
Rs. 17817.90 + Rs. 1260.00 + Rs. 953.89 + Rs. 541.84 + Rs. 816.53 = Rs. 21390.16

Please note that Sector44 is Experiencing  the difference in Bill Amount Given by Meter Reader & Internet online bill , reason being that meter  reader’s machine software is not updated With Newly introduced Regulatory Charges i.e. F & G .

Thanks
Kapil Jain, C-145, Sector-44, Noida

PS:
Please Note , Our Billing Unit is KWH , Not KVAH in any case , because our consumption is purely domestic purpose , not commercial in any case ,  Very Important to note that Meter Reader of Department is Taking both Readings, Henceforth The earlier misconception regarding the effect of  Capacitor on / off on Billed Amount  is not applicable in our case. Having Said that It is always advisable to Maintain Power Factor in Between 0.85 to 1.00 in NATIONAL INTERST to make power supply clean & pure as well as healthy power grid, as newly installed meter is recording KWH as well as KVAH, which required Capacitor On in Summers with Air Conditioners Load & Capacitors off When Air Conditioners are not in use.












Sunday, November 15, 2015

Nov 15, 2015

ऐ वक़्त मेरे हाथों मे इक और लकीर खींच ,
वो मेरी ज़ीस्त मे दबे पाँव आया है....
                                .......भारती चोपड़ा

ज़ीस्त : ज़िन्दगी : Life
                      
"Future of a promising sailor"
Painting by Francesco Bergamini,
Italian, 1815 - 1883

Sunday, November 1, 2015

Ahista chal zindagi by Gulzar


आहिस्ता चल ज़िन्दगी
कई क़र्ज़ चुकाना बाकी है

कुछ दर्द मिटाना बाकी है
कुछ फर्ज़ निभाना बाकी है

रफ़्तार मे तेरे चलने से कुछ रूठ गए
कुछ छुट गए

रूठो को मनाना बाकी है
रोतो को हँसाना बाकी है

कुछ हसरते अभी अधूरी है
कुछ काम अभी और ज़रूरी है

ख्वाईशें जो घुट गयी है दिल मे
उनको दफनाना बाकी है

कुछ रिश्ते बन कर टूट गए
कुछ जुड़ते जुड़ते छुट गए

उन टूटे छूटे रिश्तों के ज़ख्मो को मिटाना बाकी है

तू आगे चल , मै आता हूँ
क्या छोड़ तुझे ज़ी पाऊँगा ?

इन साँसों पे हक़ है जिनका
उनको समझाना बाकी है

आहिस्ता चल ज़िन्दगी
कई क़र्ज़ चुकाना बाकी है

                   .......गुलज़ार